बिहार प्रेम मेन्स यूनियन ने जय कुमार सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया
APNI BAT
पटना। बिहार राज्य का सशक्त, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार से पंजीकृत, पत्रकारों के हितार्थ कार्यरत पत्रकार संगठन “बिहार प्रेस मेन्स यूनियन” जों इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडबल्यूजे) से सम्बद्ध है, के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार ने जय कुमार सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें संगठन को सशक्त, जुझारू बनाने के साथ विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई। इन्हें पत्रकारिता की गरिमा बरकरार रखते हुए पत्रकार हीत में कार्य करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। उनके पदाधिकारी मनोनीत किए जाने पर यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष, एस एन श्याम, आईएफडबल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु कुमार सतीश, राष्ट्रीय सदस्य भोला प्रसाद, प्रदेश प्रधान महासचिव, रविशंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव राजकिशोर सिंह, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार शर्मा, बरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार, राजेन्द्र झा, अंकेश कुमार और राहुल कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके आने से संगठन मजबूत बनेगा। इस मौके पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई।