काराकाट की जनता एनडी गठबंधन के साथ, इंडी गठबंधन के झांसे में नहीं आने वाली: रालोमो
पटना: काराकाट लोकसभा क्षेत्र के चुनावी गतिविधि पर भ्रम की स्थिति दूर करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने भाकपा माले पर प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में सिर से पाँव तक डूबे इंडी गठबंधन के लोगो के झांसे में काराकाट लोकसभा क्षेत्र की जानता नहीं आने वाली है। यहाँ पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रालोमो प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा रिकार्ड मतों से निर्वाचित होंगे। वहाँ की जनता गुमराह होने वाली नही है, वे देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री के पद पर आसीन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बिहार में बिकास का नीतीश मॉडल और देश में मोदी के सबका साथ सबका विकास मॉडल पर काराकाट की जनता उपेंद्र कुशवाहा को वोट देने जा रही है। उपर्युक्त जानकारी राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार ने मीडिया कर्मियों को दिया।