Sun. Mar 8th, 2026

धनेश्वर कुमार

गौनाहा/बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखण्ड क्षेत्र के पिपरिया ग्रीड से जुड़े भितिहरवा व बसवरिया फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं को 3 मार्च से 5 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी। उपर्युक्त जानकारी नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय अभियंता पूर्णेंदू कुमार ने बताया कि उपर्युक्त दोनों फीडरो का विद्युत आपूर्ति ठप रहेगा। उनका कहना है कि उपर्युक्त फीडरो से जिन गांवो को विद्युत आपूर्ति जुड़ा है। उस रास्ते में पेड़ अधिक है, जिससे पेड़ों की टहनियो को तेज हवा व आंधी से विद्युत तार मे सटने की संभावना अधिक है। जिससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। यही कारण है कि उन रास्ते के पेड़ों की टहनियों को काटने  का कार्य किया जाएगा। जिससे टहनिया विद्युत संचरण तार के सम्पर्क मे नहीं जा सके। जिसके कारण कारण उपर्युक्त फीडरो से जुड़े गांवो का विद्युत आपूर्ति नियत समय तक ठप्प रहेगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply