बेतिया। जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण दिनेश कुमार राय के कार्यालय कक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। सम्बंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएम के जनता दरबार में 65 से अधिक मामले, पहुंचे जनता दरबार में जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, उनमें शेख अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, शत्रुघ्न पटेल, उपेन्द्र कुमार राय, हिमांशु कुमार, शारदा देवी, रामाधार चौधरी, मो हारून, ज्ञांती देवी, यशोदा देवी, अवध किशोर साह, रीना कुमारी, छूठ राम के नाम शामिल है। जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। कई मामलों में सम्बंधित पदाधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान नहीं हो पाया, उसे सम्बंधित विभाग/पदाधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार रवीन्द्र, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, एसडीएम बेतिया विनोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जनता दरबार कोषांग बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post Views: 82