Sun. Sep 8th, 2024

अमेठी:  भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अमेठी मे भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उक्त यात्रा अमेठी जनपद में 19  फरवरी 24 को पहुंचेगी। यात्रा की सफलता के लिए वरिष्ठ रणनीतिकार पूर्व राष्ट्रीय सचिव सोनिया गाँधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा की उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री व उप्र प्रभारी राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, मनीष मिश्र की मौजूदगी में अमेठी जिला मुख्यालय केंद्रीय जन सम्पर्क कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में 12 फरवरी 2024 सोमवार को न्याय यात्रा भव्य स्वागत स्वागत तैयारी बैठक में किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होकर नागालैंड, आसाम, अरुणचाल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, विहार, झारखण्ड व अन्य राज्य होते हुए देश के 15 राज्यों से गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 19 फ़रवरी 2024 को अमेठी पहुंचेगी। देश की आजादी, एकता, अखंडता के लिए बलिदानी नेहरु गाँधी परिवार की कर्म भूमि अमेठी पहुँच रही है। पूर्व मंत्री व प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अमेठी में यात्रा के दौरान प्रियंका गाँधी उपस्थित रहेंगी। संगठन प्रभारी मकसूद खान ने कहा संपूर्ण देश की निगाहें न्याय यात्रा को लेकर अमेठी पर टिकी है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा से घबराई सरकार सांप्रदायिक ताकतों के सहारे सैकड़ों कुत्सित षड्यंत्र किये परन्तु,डरो मत,का नारा देने वाले न्याय यात्रा के अगुवा हम सबके नेता राहुल जी राष्ट्रपिता बापू के पद चिन्हो चलते हुए आ रहे हैं।

न्याय यात्रा को देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों एवं आम जनमानस का अपार समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली गयी है’।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने उपस्थित एवं अमेठी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं से आग्रह किया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र के हर परिवार घर घर जाकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश दे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए निवेदात्मक आमंत्रण दें। प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र ने न्याय यात्रा कार्यक्रम की रुप रेखा और मार्ग की जानकारी को बताया कि राहुल जी अठेहा से अमेठी कस्बा सगरा तिराहा बरामासी ताला टिकरिया बाईपास के रास्ते स्टेट बैक,बी मार्ट,गौरीगंज क़स्बा होते हुए बाबूगंज (निकट टोल प्लाजा )में विशाल जनसभा को सम्बोधित करंगे। संगठनात्मक बैठक मे अमेठी गौरीगंज सलोन के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व विधानपरिषद सदस्य दीपक सिंह उपस्थित रहे।
बैठक मे सेवादल,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,छात्र संगठन,अल्पसंख्यक सहित अन्य फ्रंटल संगठनों नेसहित सभी 17 ब्लॉक अध्यक्ष ने अपनी  जिम्मेदारी से  अवगत कराया। उपर्युक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनील कुमार सिंह ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply