Fri. May 9th, 2025

समाज व राष्ट्रहित में भाजपा मुक्त भारत का निर्माण करें: कामायनी 

बेतिया: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय बलिराम भवन सभागार में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक अभियान एवं भारत जोडों अभियान के तत्वावधानमें भाजपा हराओ-देश बचाओ, भाजपा हटाओ-संविधान बचाओं,  नारा के साथ जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें बिहार के कई दिग्गज साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद् एवं राजनीतिक दलों के नेता सहित अन्य शामिल हुए। उपर्युक्त सम्मेलन की अध्यक्षता प्रो समसूल हक तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर प्रसाद ने किया। सम्मेलन में शामिल अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा राजनीतिक दल के नेताओं का स्वागत जिला के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज ने किया। जिला सम्मेलन में विषय प्रवेश राष्ट्रीय लोकतांत्रिक अभियान के संयोजक सुशील कुमार के सम्बोधन से हुआ। भारत जोडों अभियान के बिहार संयोजक शाहिद कमाल ने वर्तमान परिवेश में उत्पन्न चुनौतियों की चर्चा करते हुए संविधान एवं लोकतंत्र के उत्पन्न खतरों की ओर ध्यान आकृष्ट किया।बिहार की चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता कामायनी ने महिला व मजदूरों पर मंडराते संकट के बादल से सचेत करते हुए, समाज व राष्ट्रहित में भाजपा मुक्त भारत के निर्माण पर बल दिया। बिहार एटक के महासचिव अजय कुमार ने भाजपा सरकार में मजदूर अधिकारों पर हमले, उनके अधिकारों को समाप्त करने तथा नौकरी देने के बदले आउटसोर्सिंग का उपयोग करने पर प्रहार किया। उन्होंने मजदूर विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बिजली मजदूरों के नेता डीपी यादव भाजपा सरकार को किसान-मजदूर विरोधी बताते हुए, सरकार के कुकर्मो की पोल खोलने का आह्वान किया। जिला सम्मेलन को जिला के चर्चित पर्यावरणविद् देवीलाल यादव, प्रख्यात साहित्यकार, गीतकार, कवि गोरख प्रसाद मस्ताना, भाकपा माले विधायक बीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभु राज नारायण राव, भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, राजद नेता अमजद खां, जदयू नेत्री सुरैया शहाब, राकपा नेता परवेज़ आलम, सहित दर्जनों वक्ताओं ने विचार व्यक्त किया। वक्ताओं ने सघन अभियान संचालित कर भाजपा को सत्ता से अलग थलग कर देश के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा में आम आदमी की भूमिका सुनिश्चित करने पर बल दिया। लोकतंत्र में जनता अपने वोट की कीमत समझें तथा उसका उपयोग अपने जीवन की रक्षा के लिए करें। इस प्रकार की चेतना आमजन में जगाने के लिए संयुक्ततः से समाजिक पहल करने पर विशेष बल दिया गया। उपर्युक्त जानकारी राष्ट्रीय खबर के जिला ब्यूरो प्रभारी को ओम प्रकाश क्रान्ति ने दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply