सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राजभर, उमेश चौधरी ने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण किया
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला जन सुराज कार्यालय में रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकाई महतो ने की। बैठक का संचालन महासचिव राघवेन्द्र पाठक ने किया। बैठक में पश्चिम चम्पारण में जन सुराज अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर 51 सदस्यों की समिति बनाने का निर्णय लिया गया। उपर्युक्त बैठक में पदाधिकारियों ने संचालन समिति निर्माण में तेजी लाने पर विस्तृत चर्चा किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राजभर, उमेश चौधरी ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि जिला कार्यालय में पिपरासी प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राजभर, योगापट्टी के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश चौधरी ने समर्थकों के साथ जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में बेतिया अनुमंडल अध्यक्ष नीतू शाही, युवा अध्यक्ष गौरव मिश्र, बेतिया अनुमंडल अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा उपाध्यक्ष इश्तेयाक, महिला अध्यक्ष रश्मि राव, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष स्मिता चौरसिया, कार्यालय प्रभारी अरविंद पांडेय, अभियान समिति के संयोजक कृष्ण बिंद, सभापति तुलसी चौधरी, जिला मुख्य प्रवक्ता गेयासुद्दीन शेख, जिला प्रवक्ता डॉ.अर्चना बाला, तरुण बिहारी, ई.अशरफ अली, जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी सिकंदर चंद्रा व अन्य उपस्थित रहे।
Post Views: 149