Sun. Mar 23rd, 2025
नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत नवनिर्मित नगर पंचायत लौरिया में जाम की समस्या आम है। जिससे छुटकारा दिलाने के लिए नगर पंचायत लौरिया ने कवायद प्रारम्भ कर दिया है। इस सम्बंध में मुख्य पार्षद सीता देवी, उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी ने संयुक्ततः बताया कि एनएच 727 लौरिया-बेतिया मुख्य मार्ग से ऐतिहासिक नंदनगढ़-लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग को जोड़ते हुए नंदनगढ़ चौक से नुनियवा टोला होते हुए रामनगर मार्ग को जोड़ते हुए, नरकटियागंज से बेलवा गांव के रास्ते चनपटिया मुख्य मार्ग होते हुए एनएच 727 बेतिया पथ रिंग रोड निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई लगभग चार किलोमीटर है। इस सम्बंध में नगर पंचायत लौरिया के सामान्य बोर्ड में प्रस्ताव किया जा चुका है। रिंग रोड के निर्माण हो जाने से जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। मुख्य पार्षद सीता देवी, उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी ने बताया की रिंग रोड निर्माण के लिए नगर पंचायत दृढ़ संकल्पित है। इस सम्बंध में तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभारी मंत्री व नगर विकास मंत्री से शिष्टमंडल मिलकर इसपर ध्यान आकृष्ट कराते हुए रिंग रोड निर्माण को मांग पत्र सौंपा जायेगा।
लौरिया-बेतिया मुख्य पथ लौरिया- नरकटियागंज मुख्य पथ लौरिया- रामनगर मुख्य पथ एवं लौरिया – चनपटिया सहित बगहा जाने वाली सड़क पर जाम से आवागमन में आम जनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत लौरिया के कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया की इस सम्बंध में विभागीय पदाधिकारियों को रिंग रोड की आवश्यकता के सम्बंध में अवगत कराया जा चुका है। लौरिया में शीध्र ही रिंग रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान वार्ड पार्षद शोभा देवी, वार्ड पांच की पार्षद खुशबु रानी, वार्ड छव की ठगिया देवी, वार्ड चौदह के पार्षद अजय मिश्र, वार्ड तेरह की पार्षद प्रेमा देवी, वार्ड आठ के पार्षद  सैयद तनवीर हैदर, वार्ड नौ के पार्षद धानमनी देवी, वार्ड दो के पार्षद विमला देवी, वार्ड एक के पार्षद भागवत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुर्व मुखिया संजय कुमार, लड्डू सिंह, मनु कुमार, वीरेन्द्र राय, रोहित कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद, पप्पू मिश्र, बद्री यादव व अन्य उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply