Mon. Sep 15th, 2025
बेतिया। जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम की महापौर ने नगर के वार्ड एक में स्थित राजेंद्र कुमार के घर से जीतेंद्र प्रसाद की भूमि वाया मधुकर मिश्र के घर तक कुल 4.01 लाख की लागत से आरसीसी नाला निर्माण और वार्ड 30 में रमेश धांगड़ के घर से आगे तक लगभग6 9.86 लाख की लागत से आरसीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। वार्ड एक के कार्यक्रम में नगर आयुक्त, उपमेयर और पार्षद जुबैर अहमद भी शामिल रहे। वार्ड 30 में पार्षद विजय यादव एवं नगर आयुक्त शम्भू कुमार की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। इस मौके पर महापौर ने कहा कि आज के दौर में सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के सुनिश्चित विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। केवल बड़ी सकारात्मक दृष्टिकोण की दरकार है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास में नगर निगम बोर्ड के सभी सदस्य का सहयोग आवश्यक है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम बोर्ड के साथ सभी पदाधिकारी और कर्मी से भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति ईमानदारी बरतने की अपील की।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply