जदयू नेता पर गोली चलाने के आरोप में तीन गिरफ्तार

बेतिया: जदयू नेता मनोज कुशवाहा को गोली मार घायल करने के मामले में योगापट्टी थाना की पुलिस ने तीन को एक लोडेड देशी कट्टा एवं तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। 5 दिसंबर 2023 को लगभग 19:30 बजे योगापट्टी थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में जदयू कार्यकर्ता मनोज कुशवाहा लगभग 33 वर्ष, पिता रामनाथ महतो को घर में घुसकर दो बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसमे योगापट्टी थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहूंच कर इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को ग्रामीणों की सहायता से एक लोडेड देशी कट्टा, 315 का तीन जिन्दा कारतूस, 315 का एक खोखा, दो बाइक तथा तीन मोबाईल के साथ गिरफतार किया। जख्मी मनोज कुशवाहा को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां चिकित्सरत है। घटना का कारण यह है कि जख्मी मनेज कुशवाहा का इस घटना में शामिल गिरफ्तार अपराधी अंकित सिंह से पूर्व से व्यक्तिगत दुश्मनी बताई गई है। उसने सहयोगियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में योगापट्टी थाना काण्ड सा0-540/23 दि-06/12/2023 धारा-341/323/307/34 भा0द0वि एंव 25(1-बी) ए/26/27/35 आम्स ऐक्ट विरुद्ध 6 नामजद अभियुक्तों के अंकित किया गया। गिरफ्तार युवक रॉकी सिंह उम्र 30 वर्ष पिता भिखारी सिंह, अमन सिंह उम्र 24 वर्ष, अंकित सिंह उर्फ छोटू सिंह उम्र 22 वर्ष दोनो पिता राकेश सिंह, सभी डोही मटकोटा, थाना-योगापट्टी, पश्चिम चम्पारण के बताए गए हैं। बेतिया पुलिस के छपादल में पुनि सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण बेतिया,पुअनि मनोज कुमार योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण बेतिया, पुअनि उमेश कुमारं यादव योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण बेतिया, पुअनि पाचरतन सिंह योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण बेतिया, पुअनि अमरनाथ सिंह योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण बेतिया, पुअनि प्रमोद कुमार सिंह योगापट्टी थाना पश्चिम चम्पारण, परि पुअनि राधेन्द्र प्रताप योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण बेतिया एवं जिला सशस्त्र बल हवलदार सुरेन्द्र सिंह सिपाही सुनील कुमार उराँव, सिपाही विजय दुपार शर्मा योगापट्टी थाना, पश्चिम चम्पारण शामिल रहे।
Post Views: 145