Fri. Jul 26th, 2024


पश्चिम चम्पारण जनसुराज अभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। जन सुराज सदस्यता अभियान अंतर्गत रविवार को पटना में सामूहिक सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया।

जिसमें बिहार के विभिन्न जिला के लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया। पश्चिम चम्पारण जिला में 2021 से ब्लॉक प्रमुख रहे राजेंद्र बैठा (समाजिक कार्यकर्ता), ब्लॉक प्रमुख निहारिका नूतन और उनके समर्थकों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया।

पूर्व मुखिया तीन बार के बीडीसी रहे, अजय चौबे और अन्य सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया।


जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले संस्थापक सदस्यों में पूर्व मुखिया तीन बार के बीडीसी अजय चौबे, पश्चिम चम्पारण से 2021 से ब्लॉक प्रमुख (समाजिक कार्यकर्ता) राजेंद्र बैठा, ब्लॉक प्रमुख निहारिका नूतन, बगहा से शेषनाथ चौधरी, योगापट्टी से लाल बाबू चौधरी, बगहा से वीरेंद्र राम, रामनगर से आशुतोष पासवान, रामनगर से वीरेंद्र राम, मझौलिया से लाल यादव व अन्य ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply