Mon. Sep 21st, 2026
बेतिया। बिहार में पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज -गौनाहा मुख्यपथ में डीएवी स्कूल के पास गन्ना लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक प्रौढ़ बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घटना गुरुवार की सुबह की बताई गई है। संयोग रहा कि ट्रैक्टर उसे अपनी चपेट में पूरी तरह नहीं ले सका।  वह बाल बाल बच गया। घायल प्रौढ़ की पहचान हरदी टेढा गांव निवासी जीतेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ जीतन सिंह के रूप में हुई है। थाना पहुँचे प्रौढ़ ने बताया कि वह बाइक से नरकटियागंज के लिए किसी काम से जाने के क्रम में पीछे से आ रही बिना नंबर के गन्ना लदे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार घायल कर दिया। टक्कर की चोट से वो बाइक सवार गढ्ढे में गिरकर बच गये। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि गन्ना लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply