Wed. Mar 19th, 2025
चयन मुक्ति से आंगनबाड़ी सेविकाओं को विचलित करना सरकार और प्रशासन की असफल कोशिश: ओम प्रकाश क्रांति 
बेतिया: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पश्चिम चम्पारण के प्रधान संरक्षक एवं जिला के एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सेविका सहायिका का हडताल पश्चिम चम्पारण जिला के सभी परियोजना में सफलता पूर्वक है, कुछ लोग व कतिपय तत्व भ्रामक खबरें फैला कर आंदोलनकारी सेविका/ सहायिका के मनोबल को गिराने का काम करने में लगे हैं, जो अति निन्दनीय है।  सरकार चयन रद्द करने की (धमकी) गीदड़ भभकी से सेविका/सहायिका को मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का काम कर रही है। जिससे किसी सेविका/सहायिका को कोई अप्रिय घटना का शिकार होना पड़ा तो इसके लिए सरकार और आईसीडीएस के पदाधिकारी जिम्मेदार होगें। संयुक्त मोर्चा की ओर से सरकार को सूचना देने के बाद बिहार की 2 लाख 28 हजार सेविका सहायिका हड़ताल पर है और जब तक वार्ता सफल नहीं होती है, तब तक हड़ताल रहेगा। उपर्युक्त हड़ताल संविधान सम्मत है। इस सम्बबंध में बिहार के विभिन्न वामदलों ने बैठक कर सरकार से वार्ता करने का दबाव बनाया है।एटक प्रभारी ओम प्रकाश क्रांति ने बताया है कि जो लोग सेविका सहायिका के हडताल के सम्बंध में भ्रामक खबरें प्रचारित करने का काम कर रहे हैं। उन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही है। कुछ लोग झूठ और भ्रामक खबर फैला कर सेविका सहायिका के हक की लड़ाई को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेता ने बताया कि यदि सरकार और पदाधिकारियों को सेविका/सहायिका का चयन रद्द करना है तो पश्चिम चम्पारण के 6 हजार से ज्यादा सेविका/सहायिका का चयन रद्द कर दे, लेकिन सिर्फ संघ के नेताओं के चयन रद्द की धमकी देना बंद करें। छठ पर्व के बाद हजारों सेविका सहायिका सड़कों पर उतर कर आर पार की लड़ाई लडने के लिए तैयार है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply