Sun. Sep 14th, 2025

 


बेतिया । पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत बगहा भाजपा ने बगहा अनुमंडल मुख्यालय के पास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिलाध्यक्ष भूपेंद्रनाथ तिवारी की अध्यक्षता में पुतला जलाया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कर बिहार ही नही बल्कि भारत को शर्मसार किया है। बिहार की मां, बहन, बेटियां उनके वक्तव्य से आहत है। मुख्यमंत्री के इस अमर्यादित टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर नीतीश कुमार का पुतला जलाया। उपर्युक्त कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजया सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजया शर्मा राय, जिला कोषाध्यक्ष अंजू वर्मा, कृष्णा देवी,सोना दुबे, नीतू देवी, भागमती देवी, सरस्वती दत्ता, शांति देवी, जैतून खातून, बच्ची देवी, लक्ष्मीना देवी, मराछी देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा, वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष, ऋतु जायसवाल,नंद किशोर राम, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, ओमनिधि वत्स, दीपू तिवारी, बद्रीनाथ प्रसाद, नागेंद्र साहनी, अमित पांडेय, रौशन तिवारी, विजय साहू, बलराम मिश्र, मुकेश द्विवेदी, नीतेश पाठक, गोविंद जायसवाल, दीपू जयसवाल, अवधेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सुजीत सिंह, सुबोध चौहान, सिद्धार्थ शंकर सिंह, रजत जयसवाल व पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply