Tue. Jul 1st, 2025

बेतिया : बेतिया पुलिस अंतर्गत मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के डमरापुर मध्य विद्यालय में मंगलवार को गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। गैस सिलेंडर विद्यालय के रसोई घर में रखी थी। आग की भयावहता को देखकर छात्र छात्राओं में अफरातफरी मची रही। छात्र छात्रायें कक्षा छोड़कर डरते हुए भागकर फील्ड में आ गये। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय डमरापुर के रसोई घर में रसोईया खाना बनाने के वक्त ज्यों ही सिलेंडर का रेगुलेटर ऑन कर चूल्हा जलाना चाही तब तक गैस सिलेंडर में रिसाव से सिलेंडर में आग पकड़ ली। कुछ देर में आग की लपटें उठने दिखने लगी। प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी ने बताया कि सिलेंडर में गैस के रिसाव के कारण आग पकड़ लिया। तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना से कोई क्षति नहीं हुई हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply