पीके की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया
पश्चिम चम्पारण : जन सुराज के तीन महत्वपूर्ण आधार स्तंभ सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने को जन सुराज ने पश्चिम चम्पारण जिला में जन संवाद अभियान का शुभारम्भ किया। जिला के प्रत्येक पंचायत, गांव में आसन्न दो महीने में जन संवाद सभा का आयोजन किया जायेगा। सबको जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की विचारधारा से जोड़कर बिहार में बदलाव का बिगुल फूंका जायेगा। बिहार के लोगों को जाति, धर्म, मुफ्त अनाज मुद्दों को दर किनार कर अपने और अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर राजनीति को नई दिशा देने की जन सुराज की पहल को यह अभियान और गति देना है। अभियान का नेतृत्व जिला अभियान समिति संयोजक कृष्ण बिंद करेंगे और उनका साथ जिला अभियान समिति के सदस्य ई. अशरफ अली, ओम प्रकाश प्रसाद, शंभू प्रसाद, खालिद सैफुल्लाह, रत्नेश कुमार, जोखु बैठा, अवधेश प्रसाद, अनील कुमार सिंह, जवाहिर साह, सुरेंद्र चौधरी, डॉ कन्हैया ठाकुर, महातम मुखिया, राजनारायण साह, कमरूल होदा, उमेश सहनी, राजेश राम और निपू कुशवाहा देंगे।