बेतिया : भारत सरकार के न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर के पद पर सेवा दे रहे पश्चिम चम्पारण के बगहा निवासी खजांची शाह के पुत्र अप्पू 19 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चांसलर गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। सम्मान पत्र उन्हें बिजनेस मैनेजमेंट के दौरान यूनिवर्सिटी टॉप करने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित करेंगी। उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर 2023 को मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरा पर बिहार आ रही है। बुधवार 18 अक्टूबर 2023 को पटना स्थित बापू सभागार में चौथे कृषि रोड मैप का लोकार्पण करेंगी। 19 अक्टूबर 2023 को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उस दौरान बगहा के अप्पू को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक व सम्मान पत्र प्रदान करेंगी। उन्हें यह सम्मान पत्र 2016-18 एमबीए में यूनिवर्सिटी टॉप करने के लिए दिया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू अप्पू समेत 10 मेधावी विद्यार्थियों को अवार्ड से सम्मानित करेंगी।
बचपन से प्रतिभा संपन्न व मेधावी रहे अप्पू
पश्चिम चम्पारण के बगहा निवासी अप्पू बचपन से पढ़ने लिखने में काफी मेघावी रहे। बगहा के एक व्यवसाई खजांची शाह के पुत्र हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा बगहा से व चम्पारण के वृंदावन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने गाजियाबाद से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। फिर 2016-18 में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान यूनिवर्सिटी टॉप किया। नेट की पढ़ाई पूरी कर जेआरएफ भी प्राप्त किया। पीएचडी की पढ़ाई के लिए अप्पू बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी चले गए। इसी क्रम में उनका चयन परमाणु ऊर्जा निगम में उच्च पद पर हो गया।