Wed. Mar 4th, 2026
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत गौनाहा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाजार से एक कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर  पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौनाहा निवासी राजेश पांडेय के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि राजेश एक माह पहले मंगुराहा से एक व्यक्ति को बहला फुसला कर मिश्रा हॉस्पिटल गौनाहा मे एडमिट करा दिया, जहां ईलाज के दौरान उसकी  मौत हो गयी। राजेश विगत एक माह से फरार चल रहा, गुप्त सुचना के आधार पर उसे गौनाहा बजार से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कांड मे अभी भी नर्सिंग होम संचालक छोटु मिश्र फरार है। उसकी भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply