
क्रांति तीर्थ प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह के आयोजन की समीक्षा, दिसम्बर में चम्पारण्य महोत्सव-2023
पश्चिम चम्पारण जिला की संस्था संस्कार भारती जिला इकाई की वार्षिक बैठक का आयोजन बेतिया-सिकटा मुख्य पथ पर अवस्थित भंगहा माई स्थान के पावन प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिला इकाई के अध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में उपर्युक्त बैठक की गयी। पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा मीडिया प्रभारी सह प्रभारी कोषाध्यक्ष पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा ने प्रस्तुत किया। गहन विचारोपरान्त एवं आंशिक सुझाव के साथ लेखा-जोखा को सर्वसम्मति से पारित हुआ। भारत सरकार की संस्कृति मंत्रालय, इंस्टिट्यूट ऑफ सोसल एन्ड कल्चरल स्टडीज तथा संस्कार भारती की बिहार इकाई द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित क्रांति तीर्थ प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं शानदार समापन के लिए कार्यक्रम के जिला संयोजक पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा को हार्दिक बधाई दी गयी। विदित हो की क्रांति तीर्थ प्रतियोगिता का संपूर्ण खर्च भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने वहन किया। होली मिलन समारोह 2023 के सफल आयोजन की मुख्य आयोजक मंगलम प्रतिष्ठान के संचालक एवं संस्कार भारती की जिला इकाई के संरक्षक उत्तम मोटानी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। जिला इकाई ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि चम्पारण्य महोत्सव-2023 का आयोजन 16 और 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों यथा-संचालन,सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैचारिक एवं कवि गोष्ठी तथा विज्ञापन समिति का गठन भी किया गया। चम्पारण्य महोत्सव-2023 का आयोजन संचालन समिति की देख-देख में किया जाएगा। संचालन समिति में रवि रंक (संयोजक), कृष्णकांत मिश्र, डॉ.सुरेंद्र कुमार राम, डॉ. दिवाकर राय, कुंदन शाण्डिल्य, पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा तथा कुमारी सीमा को रखा गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति में अनिल कुमार शर्मा, सत्यम मिश्र, डॉ.सुरेंद्र कुमार राम, डॉ. रामेश्वर कुमार, हरिशंकर मिश्र, कुमारी सीमा को शामिल किया गया। वैचारिक एवं कवि गोष्ठी समिति में पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा, मुनीन्द्र मिश्र, डॉ. दिवाकर राय, अखिलेश्वर मिश्र, निखिल चंद्र पाण्डेय, मुनीन्द्र कुमार झा शामिल हुए। विज्ञापन समिति में उत्तम मोटानी, कुंदन शांडिल्य, कृष्णकांत मिश्र, पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा, रवि रंक, प्रशांत सौरभ का नाम सर्वसम्मति से शामिल किया गया। सभी समितियों की निगरानी का कार्य संचालन समिति को दिया गया। पिछले वर्ष में संस्कार भारती की जिला इकाई एवं बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों की कवरेज प्रमुखता से करने को पश्चिम चम्पारण की प्रिंट मीडिया के प्रति आभार प्रकट किया। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये।कार्यक्रम का संचालन पाण्डेय धर्मेन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में शशि भूषण प्रसाद जयप्रकाश दुबे, अभिजीत मिश्रा, राकेश कुमार,राहुल पाण्डेय एवं ज्वाला प्रसाद वर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही।
Post Views: 165