Fri. Sep 12th, 2025

 

केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार व पोषण जागरूकता कार्यक्रम का समापन 

पटना / किशनगंज : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), भागलपुर ने किशनगंज के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल परिसर में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा राष्ट्रीय पोषण माह विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व पोषण जागरूकता कार्यक्रम का बुधवार (20सितम्बर 2023) को तीसरा व अंतिम दिन रहा। समापन समारोह में अतिथि वक्ता के रूप में बोलते हुए बालाजी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव तथा गायत्री परिवार के ट्रस्टी मिक्की साहा ने केंद्र सरकार के काम काज की प्रशंसा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन को बार बार करते रहने चाहिए, का परामर्श दिया। इंसान हाई स्कूल की प्राचार्य शकरा जमाल ने प्रदर्शनी को प्रशंसा करते हुए मानव जीवन में पोषण की भूमिका पर विस्तृत चर्चा किया। ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक सलाहकार आशुतोष कुमार झा ने अपने विद्यालय में इस आयोजन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

ओरिएंटल पब्लिक स्कूल तथा इंसान स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच पोषण की थीम पर कल आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें इंसान स्कूल की सिदरा फातिमा को प्रथम तथा ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के सदाकत हुसैन को दूसरा, सोनी कुमारी को तीसरा, वसीम रशीद को चौथा तथा सबी नेहाल को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। छात्र छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य के संदर्भ में अपनी कल्पना को उकेरते हुए सही पोषण का संदेश दिया। तीसरे दिन भी किशनगंज तथा आसपास के क्षेत्र की आम जनता द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा भारत सरकार के कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो,भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर भारत सरकार ने विगत 9 वर्षों में किये गए कार्यों के साथ साथ पोषण अभियान की जानकारी दी। इसलिए युवा पीढ़ी के लिए यह प्रदर्शनी विशेष रूप से लाभदायक रही। कार्यक्रम के दौरान पोषण तथा विविध विषयों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्रों में नवाब आलम, अबू फैसल, हर्ष आनंद, मोआजामा खान, अकीफ आलम तथा रक्तिमा मरांडी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के पीआरओ आलोक कुमार, प्राचार्य हिमांशु कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार, आकाशवाणी के किशनगंज संवाददाता विशाल कुमार, केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक क्षेत्रीय प्रचार पदाधिकारी राजा आलम, तथा चरित्र राम की भी सक्रिय व प्रशंसनीय भूमिका रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply