भाजपा की महिला नेत्री व कार्यकर्ता अमृत कलश के लिए शहीदों के आंगन से मिट्टी एकत्र करने में लगीं
पटना । भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता व नेत्री अमृत कलश के लिए शहीदों घर-घर जाकर मिट्टी एकत्र कर रही हैं। भाजपा के हनुमान नगर मंडल ने रविवार को हनुमान नगर व आसपास के क्षेत्र में व्यापक रुप से अमृत कलश के लिए मिट्टी एकत्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश में संचालित ‘अपनी माटी अपना देश’ कार्यक्रम अंतर्गत बिहार भाजपा का अभियान पूरे प्रदेश में शहीदों के आंगन की मिट्टी एक एकत्र की जा रही है। इस कार्यक्रम में मंडल की महिला कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही। कार्यकर्ताओं ने मंडल के नागरिकों को अमृत कलश के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि नई दिल्ली में एक अमृत उद्यान बनाया जा रहा है जहां देश में शहीद हुए सेना के जवानों के घर की मिट्टी को स्मृति के रुप में रखा जाएगा। उपर्युक्त कार्यक्रम में भाजपा हनुमान नगर मंडल की मंडल अध्यक्ष रूणम कुमारी, महामंत्री, सुनीता कुमारी, भाजपा नेत्री डिंपल सिन्हा एवम बबीता झा इत्यादि ने भाग लिया।