Fri. Sep 12th, 2025

 

भारत के वैज्ञानिकों की सफलता पर, देश में दीपोत्सव
बेतिया: मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर आर्यसमाज मंदिर नरकटियागंज में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण देखा गया। भारत के वैज्ञानिकों ने अल्प बजट में मिशन चंद्रयान को सफल बनाया, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को साधुवाद दिया गया। उत्साही युवाओं ने देश में दीप जलाकर मिठाइयां बांटी और दीपोत्सव मनाया। आर्य समाज  मंदिर के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाकर चंद्रयान की सफलता पर बधाई दी गई। पूरे मंदिर परिसर को दीप से सजाया गया।
जय जवान, जय किसान एवं जय विज्ञान का नारा लगाया गया एवं शंख की मंगल ध्वनि से पूरे वातावरण गुंजायमान किया।वंदे मातरम् एवं भारतमाता की जय का नारा लगाकर, प्रधानमंत्री, इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गई। चंद्रयान के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव, जहां कभी प्रकाश की किरण नहीं पहुंचती, वहां भारत का चंद्रयान लैंडर पहुंच कर भारत को गौरवान्वित करते हुए। विश्व ही नहीं चंद्रमा पर राष्ट्रध्वज तिरंगा का परचम लहराया। दीपोत्सव में प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मंत्री राजेश कुमार आर्य, सुधीर कुमार आर्य, अमरेश कुमार आर्य, संतोष राज,अटल भारती, विवेक कुमार आर्य, प्रशांत कुमार आर्य, गंगा, प्रयाग एवं मनीष सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply