Sat. Jul 27th, 2024
पूर्वाह्न 6 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक जन समस्याओं का श्रीनगर थानाध्यक्ष करते हैं समाधान
बेतिया : पश्चिम चम्पारण के जिला के श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह  पूर्वाह्न 6:00 बजे से दिन के मध्यान्ह 12:00 व अपराह्न 1:00 बजे तक आमजन की समस्या का निष्पादन करते हैं। कर्तव्य निर्वहन के दौरान विभिन्न मामलों की सूक्ष्म जांच कर, आपत्तिजनक तथ्यों  को गंभीरता से लेते हुए, नो रिक्रूटमेंट नो फॉरवर्डिंग के तर्ज पर ऑन द स्पॉट निर्णय का कार्य करते हैं। बताया जाता है कि कार्य करने वाले व्यक्ति की पारदर्शिता खुद दिखाई देती है, उसे दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। संवाददाता के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्या बताऊं, खुली किताब हूं, पढ़ लीजिए और जो दिखाई दे रही है, वही सच्चाई है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर थाना पर मिलने आए हैं। इतना ही नहीं बहुत उम्मीद के साथ आये है। उनकी उम्मीद पर खरा उतरना ही मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply