Sat. Sep 7th, 2024

 

योगापट्टी थाना की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बेचैन रही

जिला पुलिस अभिरक्षा से फरारी से इनकार 

जयनारायण की रपट…

योगापट्टी: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत योगापट्टी थाना क्षेत्र स्थित मच्छरगावां बाजार से रविवार की देर शाम शराब के साथ महिला मराछी देवी गिरफ्तार की गई। गिरफ्तार महिला सोमवार की सुबह थाना हाजत से भागने में सफल हो गई। शराब के साथ गिरफ्तार महिला के पुलिस अभिरक्षा भागने के बाद योगापट्टी थाना की पुलिस दिनभर उसकी गिरफ्तारी के लिए खाक छानती रही।घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम गुप्त सुचना पर योगापट्टी थाना की पुलिस ने मच्छरगावां बाजार में छापामारी कर शराब के साथ गिरफ्तार महिला के घर के पीछे से व्यापक पैमाने में शराब बरामद किया गया है। महिला को गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद कर दिया गया। सुबह में गिरफ्तार महिला को थाना परिसर के अंतर्गत सौ मीटर की दुरी पर स्थित बाथरुम में महिला पुलिस बल ले गयी। कुछ देर तक बाथरुम से वापस नही आने के बाद महिला पुलिसकर्मी वाशरुम में जांच की तो पाया कि गिरफ्तार महिला मराछी देवी पति स्वर्गीय रामेश्वर महतो वाशरुम से फरार है। थाना परिसर में उपर्युक्त महिला की काफी खोजबीन के बाद नही मिली। पुलिस इस घटना को लेकर उपर्युक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी सक्रिय है। पुलिस का प्रयास समाचार लिखे जाने तक निष्फल रहा है। हालाकि इस घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने नही किया है, लेकिन थाना परिसर से शराब के साथ गिरफ्तार महिला की फरार होने की चर्चा चौक सरेआम हो रही है। सूत्रों की माने तो मच्छरगांव में सैकड़ों घरों में शराब व्यवसाय का रोजगार फल फूल रहा है। बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश से शराब की खेप, योगापट्टी के विभिन्न इलाकों में वितरण करके शराब के धंधेबाज लाखों लाख कमाने का काम करते हैं। जबकि योगापट्टी पुलिस इस मामले में अनभिज्ञ है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply