Sat. Sep 7th, 2024

 

महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों को अपनाने के प्रति जागरुक करेंगी महिला स्वास्थ्यकर्मी : श्रीकांत दुबे

आशा, आंगनबाड़ी सेविका के साथ विकास मित्र भी जागरुकता अभियान में होंगे शामिल

बेतिया। बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करने के उद्देश्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिला के सभी पीएचसी में 11 से 31 जुलाई 2023 तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगा। उपर्युक्त जानकारी डीसीएम राजेश कुमार ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आशा, आंगनबाड़ी सेविका व स्वास्थ्य कर्मियों विशेषकर महिला स्वास्थ्यकर्मी परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों में यथा अंतरा, कॉपर टी, कंडोम, गर्भ निरोधक दवाओं के इच्छानुसार उपयोग की जानकारी देंगी। जनसंख्या स्थिरीकरण की आवश्यकता, सही उम्र में विवाह, पहले बच्चे में देरी, बच्चों के बीच सही अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के साथ सास-बहू सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उपर्युक्त राष्ट्रीय कार्य में जनप्रतिनिधि एवं मीडिया का सहयोग लेने की विचार पश्चिम चम्पारण सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने व्यक्त किया। सिविल सर्जन डॉ श्रीकांत दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर कहा है कि पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्य, विभिन्न गतिविधियों में डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं मीडिया चैनलों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मिडिया का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैनर, पोस्टर के साथ आशा, आंगनबाड़ी सेविका के साथ विकास मित्र भी जागरुकता फैलाएंगे। जनसंख्या स्थिरीकरण को सही उम्र में शादी, बच्चों के बीच समय का अंतर तथा छोटा परिवार के लाभ के बारे में आमजन के मध्य चर्चा कर माँ और शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने तथा गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने को परामर्श दिया जायगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply