Tue. Feb 3rd, 2026

लौरिया के नंदनगढ़ परिसर में स्वच्छता प्रवेक्षकों की बैठक संपन्न

लौरिया : नगर पंचायत लौरिया अवस्थित नंदनगढ़ परिसर में रविवार को जिला के स्वच्छता पर्यवेक्षक की बैठक जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता पर्यवेक्षक अपनी समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किये। जिसमें अपने अधिकार एवं मान सम्मान की रक्षा के लिए जिला स्तर पर संगठन बनाने तथा उसे मजबूत करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। जिसमें जिला अध्यक्ष पर ज्ञान सिंह, उपाध्याय रंजु सिंह, सचिव संदीप कुमार यादव, महासचिव अशोक कुमार राम, उप महासचिव हरंगी साह, कोषाध्यक्ष अनील कुमार राम, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार गिरी, प्रवक्ता दीपु कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार पटेल, उपाध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी, सदस्यों में प्रकाश झा, हृदयानंद राम, अखिलेश कुमार,राजकिशोर, रोहित कुमार, हरिकेश कुमार तथा अजय कुमार राम शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply