Fri. Oct 18th, 2024
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सारण स्नातक/शिक्षक निर्वाचन -2023 शांतिपूर्ण ढंग से मत गणना संपन्न
सारण : बिहार में 03-सारण स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2023 मतदान के उपरांत दिनांक 05 अप्रैल 2023 को प्रातः 08:00 बजे से सारण स्नातक/शिक्षक निर्वाचन -2023 की मतगणना का कार्य कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा के बीच देर रात तक जारी रहा। 03-सारण शिक्षक निर्वाचन निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक  दिनेश कुमार, 03-सारण स्नातक निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त प्रेक्षक  प्रेम सिंह मीणा एवं निर्वाची पदाधिकारी 03-सारण स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन निर्वाचन क्षेत्र सह आयुक्त, सारण प्रमंडल छपरा  एम.सर्वानन की देखरेख में मतगणना कार्य सफलतापूर्णक सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम सारण शिक्षक उप निर्वाचन 2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। प्रथम स्थान पर सर्वाधिक 3055 मत प्राप्त करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अफाक अहमद को विजयी घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के आनंद पुष्कर को 2381 मत एवं तृतीय स्थान 495 मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार को प्राप्त हुआ। जबकि अन्य निर्दलीय प्रत्याशी अतुल कुमार तिवारी को 20, चंद्रमा सिंह को 1255, जयराम यादव को 2080, नवल किशोर सिंह को 552, मनीष कुमार शेखर को 34, रंजीत कुमार को 1008, लक्ष्मी कुमारी को 29, शबनम आरा को 31 एवं संजय कुमार सिंह को 12 मत प्राप्त हुए।
       तत्पश्चात देर रात बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 का अंतिम परिणाम घोषित किया गया। अंतिम परिणाम के अनुसार जनता दल (यू) के प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव को सर्वाधिक 32239 मत प्राप्त करने पर विजयी घोषित किया गया। द्वितीय स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के महाचंद्र प्रसाद सिंह को 26288 मत से संतोष करना पड़ा। अन्य निर्दलीय प्रात्याशी में अर्जुन प्रसाद यादव को 228, चन्द्र किशोर प्रसाद यादव को 89, ध्रुव नारायण प्रसाद को 866, फजल ए अली को 354, लालू प्रसाद यादव को 26, शाजिद आलम को 201, सुशील कुमार पाण्डेय को 126 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतपत्रों की संख्या-60417 रही।सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 03- सारण स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह-जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने मतगणना कार्य में शामिल सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं कर्मीगणों को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतगणना कार्य पूर्ण करने के लिए धन्यवाद एवं बधाई किया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply