Fri. Jan 30th, 2026

नगर निगम महापौर ने 46 वार्ड में प्रत्येक में चार जगह डस्टबिन लगाने का निरीक्षण किया 

निगम वासियों में जागृति निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व निगम कर्मियों की गुरुत्तर जिम्मेदारी

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित नगर निगम प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 को सफल बनाने की तैयारी को गति देने में जुट गया है। नगर निगम के 46 वार्ड के प्रत्येक में स्टेनलेश स्टील के चार-चार डस्टविन प्रत्येक व्यवसायिक स्थल पर लगाने को संकल्पित है। इसी बीच सोमवार की शाम नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर गरिमादेवी सिकारिया नगर निगम कार्यालय पहुंचीं, जहां नगर निगम आयुक्त शंभू कुमार, उप आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद व निगम कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि स्वस्थ शहरी जनजीवन का लक्ष्य पाने के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वच्छता अभियान सबसे सशक्त माध्यम है। स्वच्छ भारत मिशन की मानक योजनाओं को सकारात्मक रुप से धरातल पर उतारना सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए जनजागृति आवश्यक है। महापौर को निगम आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में चार-चार डस्टबीन चार स्थान लगाये जाएंगे। जिनमें गिला और सुखा कचरा नगर निगम वासी डालेंगे। तीसरे में सेनेटरी वेस्ट अर्थात चिकित्सकीय (स्वास्थ्य सम्बन्धी) कचरा डालना होगा। चौथे डस्टबिन में घरेलू उपयोग में आने वाले खतरानाक सामानों जैसे दवाइयों के रैपर या खाली सीसी, उपयोग में लाए गए सिरिंज, गुड नाइट के रिफिल वाली सीसी, शीशा, कांच, खराब बल्ब डाले जाएंगे। इसके लिए आमजन को यह बताने की गुरुत्तर जिम्मेदारी नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की है। यदि नगर वासियों को समझाने में निगम विफल होता है तो स्वच्छता सर्वेक्ष्ण अभियान महज खानापूरी मानी जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त लक्ष्मण प्रसाद, सिटी मैनेजर अरविन्द, प्रभारी जुलुम साह, प्रभारी तबरेज आलम उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply