Mon. Mar 9th, 2026

नरकटियागंज: अनुमंडल क्षेत्र के गोपाला ब्रह्म स्थान परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष नरेन्द्रनाथ तिवारी ने किया। उपर्युक्त बैठक में नागेंद्र प्रसाद जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। जिसमें सर्वसम्मति से रामलीला मैदान में आयोजित गर्जना रैली अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया। चीनी मिल नरकटियागंज के प्रबंधक से गन्ना आपूर्ति के संबंध में 21 नवंबर 2022 को भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर 2022 को एसडीएम नरकटियागंज, मिल प्रबंधन तथा भारतीय किसान संघ की बैठक की चर्चा की गई। बैठक में मुख्यरुप से विजय मणि तिवारी, डिग्री प्रसाद कुशवाहा, सुरेंद्र मिश्र, मन्नू साह, महिराज किशोर सिंह, बिनोद मिश्र, वासुदेव कुशवाहा, सुभाष सिंह, मधुसूदन दुबे, राजन तिवारी शामिल हुए। उपर्युक्त जानकारी जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद के हवाले से विजय मणि त्रिपाठी ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed