Tue. Mar 10th, 2026

नरकटियागंज: गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम में प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र जयसवाल, सदस्य मोहन चौरसिया, शंकर राम एवं भैया बहनों के अभिभावकों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्रत्येक भैया बहनों को एक हजार नगद राशि भी प्रदान किया। संस्कृति ज्ञान प्रश्न प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में भैया निशांत पाल, भैया रौशन कुमार एवं भैया शक्ति कुमार ने, प्रथम स्थान राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर विद्यालय को ही नहीं पूरे नगर को गौरवान्वित किया है।


संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में राष्ट्रीय स्तर पर बाल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया सूरज कुमार, भैया विशाल कुमार, और बहन प्रियंका कुमारी ने भी अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। संगणक विषय में क्षेत्रीय प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी, शाल्वी कुमारी एवं बहन आदिति कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया।
संरक्षक आचार्य अशोक शरण को अंग वस्त्र एवं 5001 रुपया से भी सम्मानित किया गया।
कंप्यूटर के संरक्षक आचार्य रुपेश कुमार मिश्र को 3100 की नगद राशि तथा अंग वस्त्र वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने भैया बहनों के अभिभावकों को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त भैया बहनों का शुल्क मुक्त किया गया। सत्र 2023- 24 के लिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणीकांत झा ने भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर बढ़ने की कामना की। इस अवसर पर वाहय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सहयोग करने वाले डीएवी विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार एवं तीसरा कुंवर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य नितेश कुमार वर्मा, विनोद दुबे, अभय तिवारी, रवींद्र दुबे, प्रवेश तिवारी, आचार्य अप्पी कुमारी, सोनी कुमारी, एवं अन्य अचार्य बंधु भगिनी भगिनी की भूमिका रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed