Tue. Mar 10th, 2026

भाजपा ने भिलाई नगर निगम में योजना समिति के सदस्य बनाने को लेकर एक बैठक बुलाई। इस बैठक के मुदे अचानक भटक गया। जिसे लेकर जिले के चार बड़े नेता आपस में उलझ गए। चर्चा है कि नए जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले में क्या होगा कया नहीं होगा यह तय करना उनका काम है। वह पाटी नियम के बाहर कुछ भी नहीं होने देंगे । जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम में योजना समिति के 8 सदस्यों के नाम तय किए जाने हैं। इसमें भाजपा अपने 2 पार्षदों को सदस्य बनाकर भेजना चाहता है। इसका चुनाव दिसंबर में होना है। भाजपा से वो दो नाम कौन होंगे इस मुद्दे को लेकर मंगलवार दोपहर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन प्रियदर्शिनी परिसर में भाजपा की बैठक बुलाई गया था । बैठक मे भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन और भिलाई निगम के सभी भाजपा पार्षद मुख्य रूप से मौजूद रहे है ।

बैठक में जिस मुदे को लेकर उसमें कुछ देर तक तो बात चीत हुआ फिर अचानक सांसद विजय बघेल ने भिलाई नगर निगम मे नेता प्रतिपक्ष बनाने का मुदा उठा दिया। इस पर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय और विधायक विद्यारतन भसीन एक दूसरे को जिम्मेदारी देने की बात कहते हुए बोले कि किसी एक को जिम्मेदारी दी जाए वो नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर देगा। इस मुदे पर तीनों नेताओं में काफी देर तक खींचतान चलता रहा इसके बाद मे जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने दो शब्दों मे कहा कि नेता प्रतिपक्ष भिलाई का नहीं एक साथ कुम्हारी नगर पालिका सहित नगर निगम भिलाई, रिसाली और भिलाई तीन का चुना जाएगा। नेता प्रतिपक्ष का चुनाव करना संगठन का कार्य है। इसके लिए राज्य से पर्यवेक्षक को बुलाया जाएगा और वहीं तय करेगा कि कौन कहां का नेता प्रतिपक्ष होगा। संगठन के नियम से बाहर कुछ नहीं होगा। बैठक में झगड़ा बढ़ता देख कार्यक्रम का संचालन कर रहे पार्षद महेश वर्मा को भारत माता की जाय बुलवा कर बैठक समाप्त करनी पड़ी।

Spread the love

Leave a Reply

You missed