Fri. May 9th, 2025

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत भाजपा के बगहा मण्डल अध्यक्ष को बगहा नगर थाना की पुलिस ने फर्जीवाड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि भाजपा नगर अध्यक्ष विजय साहू, वार्ड संख्या 11 निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया गया है। इसकी पुष्टि बगहा नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने करते हुए बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष विजय साहू के विरुद्ध फर्जीवाड़ा मामले में न्यायालय ने वारंट निर्गत किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सौंप दिया है। बतादें कि विजय साहू पर रुपए लेन देन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज है। इसको लेकर एसीजीएम कोर्ट से वारंट निर्गत हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर नगर में चर्चा का बाजार गर्म है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply