पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत ऐतिहासिक भितिहरवा गांधी आश्रम से 02 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ जन सुराज संवाद पदयात्रा के 28 वें दिन सैकड़ों पदयात्रियों के साथ 20 किमी की यात्रा प्रशांत किशोर ने पूरा किया। इस क्रम में पदयात्रा में शामिल जन सुराज संकल्प अभियान के समर्पित लोगों ने लौरिया के बगही से सबेया, देउरवा और तेलपुर पंचायत की आवाम से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उपर्युक्त पद यात्रा के क्रम में कई स्थान पर लोगों ने प्रशांत किशोर और उनके सैंकड़ों पदयात्रियों का स्वागत किया।

पदयात्रा के क्रम में प्रशांत किशोर ने कई जन सभा को संबोधित भी किया। उन्होंने संबोधन के क्रम में जन सुराज पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होने कहा कि उनकी पदयात्रा में जनप्रतिनिधि, महिलाएं, युवा बढ़-चढ़ कर उत्साह पूर्वक शामिल हो रहे हैं। पद यात्रा में शामिल लोगों ने जन सुराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया हैं। प्रशांत किशोर प्रतिदिन लगभग 20 किमी पैदल यात्रा पूरी कर रहे हैं। सैकड़ों ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और उसका समाधान कैसे किया जा सकता है, उसे समझने का प्रयास कर रहे हैं।
जन सुराज के उद्देश्य पर वार्ता करते हुए, प्रशांत किशोर ने कहा, कि वह एक ऐसा विकल्प बनाने को प्रयासरत हैं, जिसका नेता प्रशांत किशोर या कोई एक व्यक्ति नहीं हो, समाज के अच्छे लोगों से बना हो और उसका निर्णय भी समाज के लोग सामूहिक रुप से ले सकें। ऐसी व्यवस्था सिर्फ गांधी के ही विचारों से संभव है, जब तक सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ नहीं खड़े होंगे, तब तक ऐसी व्यवस्था नहीं बन सकती।

सीएए-एनआरसी के मामला को लेकर प्रशांत किशोर ने जदयू छोड़ा, क्योंकि मैं समझ गया था की नीतीश कुमार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता इस प्रयास में 6 महीने साथ दीजिए, आपको पता लग जाएगा कि हम किसी का वोट काटने नहीं आए हैं। ऐसा ज़लज़ला उठेगा की भाजपा, जदऔरयू राजद सबको साफ़ कर देंगे। अभी तो पदयात्रा शुरू हुई है और फ्री का वोट लेने वालों को घबराहट होने लगी है। एक बेहतर विकल्प के साथ आइए। हम यहां सिर्फ लड़ने के लिए नहीं आये हैं, जीत का पूरा खाका तैयार कर के आए हैं। विरोधियों की बेचैनी बढ़ गयी है, क्योंकि जब जनता जागरूक होगी तो अपने हित में एक बेहतर विकल्प चुनेगी, इन पार्टियों को पता है की उनकी दूकान बंद होने वाली है।