Tue. Mar 3rd, 2026

रायपुर एयर इंडिया की मुंबई रायपुर विशाखापट्नम मुंबई फ्लाइट तकनीकी कारणों से बुधवार को रद्व कर दी गई। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से रायपुर से विशाखापट्नम मुंबई जाने वाले लोग परेशान हो गए। कुछ यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवा दी और बाकी को दूसरी उड़ानों से मुंबई के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्री नाराज भी होते रहे। एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट (एआई651) मुंबई से उड़ान भरकर अपने तथ समय में सुबह 11. 28 बजे रायपुर पहुंची। विमान के लैंड़ होने के बाद उसकी तकनीकी जांच की गई तो कुछ खामियां पाई गई। इसके बाद विमान को आगे उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। इस वजह से इस विमान की आगे की विशाखापट्नम और मुंबई उड़ान को रद्ध कर दिया गया है फिर हाल गुरुवार कोे दिल्ली या मुंबई से विशेष इंजीनियर रायपुर आ सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply