Tue. Oct 22nd, 2024

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने लगभग 4 साल पूरे हो चुके हैं। मात्र एक साल का कार्यकाल और शेष है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री बनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की उम्मीदें कम नहीं हुई हैं। भिलाई दौरे के दौरान यह बात खुद मंत्री सिंहदेव ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने को लेकर न्याय की उम्मीद का इंतजार वह अभी भी कर रहे हैं। सिंहदेव इस यात्रा के प्रदेश में संयोजक हैं। दो अक्टूबर से कांग्रेस यहां भी यात्रा की शुरूआत कर रही है। इसी सिलसिले में वे प्रदेश के दौरे पर हैं।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार शाम भिलाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में ली। इतना ही नहीं अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से सीएम का चेहरा कौन होगा इसको लेकर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी हमेशा प्रदेश का जो मुख्यमंत्री होता है उसी के चेहरे पर चुनाव लड़ती है। वर्तमान में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे।

Spread the love

Leave a Reply