Sat. Jul 27th, 2024

भिलाई. जिला अस्पताल, दुर्ग के ब्लड बैंक से सिविल हॉस्पिटल, सुपेला में समय-समय पर ब्लड लिया गया है। जिसे मरीजों में चढ़ा दिए। इसके बदले में दिए जाने वाली रकम अब तक अदा नहीं की गई है। जिसको लेकर शिकायत कलेक्टर, दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा से की गई है। सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन का तर्क है कि मरीजों को मांग के मुताबिक खून चढ़ाया गया है। जिसमें कुछ का आयुष्मान कार्ड था। वहीं कुछ प्रसुता थीं। इसको लेकर पत्र पहले भी आया था। जिसके बाद विभाग से चर्चा किए थे। सिविल हॉस्पिटल, सुपेला ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से अब तक करीब 136 ब्लड यूनिट लिया है। जिसके बदले में उनको तय 1100 रुपए प्रति यूनिट जमा किया जाना था। सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन ने अब तक 1,49,600 रुपए जमा नहीं किया है। इस मामले में कलेक्टर, सीएमएचओ से शिकायत की गई है। इसके साथ-साथ उसकी जानकारी सिविल हॉस्पिटल, सुपेला को भी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply