Tue. Mar 3rd, 2026

धमतरी से भागकर दुर्ग आए प्रेमी युगल ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। 15 वर्ष नाबालिग उमेश्वरी उर्फ भूमि धु्रव का शव रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी पर पड़ा मिला। जबकि 19 वर्ष वर्षीय तुलाराम साहू को बेसुध हालत मे अस्पाताल मे भर्ती कराया गया था। जहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस के मुताबिक मृतक तुलाराम धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जालमपुर और भूमि अछोटी गांव की निवासी थी। पुलिस के मुताबिक दोनो के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जात पात व सामाजिक बंधनों की वजह से शादी को लेकर दोनो परिजन तैयार नही थे। लड़की नाबालिग थे। परिजनों ने कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नही माने दोनों साथ साथ जीने मरने की बात कहकर घर से निकल गए थे। बहरहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस जांच मे पता चला है कि आत्महत्या करने के पहले देररात तुलाराम ने अपने दोस्त पिंटू के साथ फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उसने आत्महत्या करने का जिक्र किया था। तुलाराम ने पिंटू से कहा था कि अब जीने की इच्छा नही है, मरने का मन कर रहा है। पिंटू ने उसे समझाने का प्रयास भी किया। इसके बाद दोनों का शव पड़ा मिला।

Spread the love

Leave a Reply