Sat. Jul 27th, 2024

रायपुर नाका के अपूर्ण अंडरब्रिज को आवागमन के लिए खोलने का प्रयास कर रहे निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह समेत स्थानीय लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पार्षद और स्थानीय लोगों ने 15 दिन पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अंडरब्रिज खोलने की मांग की थी। दुर्ग। रायपुर नाका के अपूर्ण अंडरब्रिज को आवागमन के लिए खोलने का प्रयास कर रहे निर्दलीय पार्षद अरुण सिंह समेत स्थानीय लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पार्षद और स्थानीय लोगों ने 15 दिन पहले जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अंडरब्रिज खोलने की मांग की थी। अंडरब्रिज का जो भी काम बचा हुआ है। उसे जल्द पूरा करवाने के लिए कहा गया था। प्रशासन द्वारा ब्रिज को न खोलने की सूरत 15 सितंबर की सुबह 11 बजे स्थानीय नागरिकों के साथ अंडरब्रिज आम जनता के आने-जाने के लिए खोल देने की चेतावनी भी दी गई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तितुरडीह वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अरुण सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिक सुबह 11 बजे रायपुर नाका अंडरब्रिज पहुंचे और अंडरब्रिज को खोलने का प्रयास करने लगे। वहां पर उपस्थित पुलिस जवानों ने पार्षद समेत स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया

Spread the love

Leave a Reply