Tue. Oct 3rd, 2023

नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने गुरुवार को साबुन फैक्ट्री मे छापा मारकर वहां साफ सफाई नही मिलने पर फैक्ट्री संचालक पर सात हजार का जुर्माना लगाया गया है। संचालक को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई है। दोबारा गंदगी मिलने पर फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। निगम के जोन 9 को शिकायत मिली थी कि मोतीलाल नेहरु वार्ड के बंजरपारा स्थित साबुन फैक्ट्री मे भारी गंदगी है। आसपास बदबू भी फैली रहती है। शिकायत की जांच के लिए जोन 9 का स्वास्थ्य अमला जोंन कमिश्नर संतोष पाण्ड़े के साथ जांच के लिए पहुंचा। इस दौरान निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ड़ाँ तृप्ति पाणिग्रही भी मौजूद थी। और तत्काल सात हजार जुर्माना भी लगाया गया।

Spread the love

Leave a Reply