Wed. Mar 4th, 2026

मध्य प्रदेश काफी खूबसूरत राज्य है। यहां कई सारे पर्यटन स्थल हैं। मध्य प्रदेश में कई ऐसे शहर हैं, जो आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आपको घूमना पसंद है, जो इंदौर में आपको हरे भरे उद्यान, सुंदर झीलें, प्राचीन धार्मिक स्थल और झरने आदि देखने को मिल जाएंगे। वैसे तो मध्य प्रदेश के कई खूबसूरत शहर हैं, जो कई कारणों से देश विदेश में प्रसिद्ध हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सतना समेत की शहरों में कुछ न कुछ खास बात है।इनमें से इंदौर को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है। अगर आप घूमने के लिए इंदौर जा रहे हैं तो यहां आपको कई पर्यटन स्थल देखने को मिल सकते हैं।इंदौर के करीब ही घूमने के लिए पातालपानी नाम की जगह है। पातालपानी एक झरना है, जो 250 फीट की अधिक ऊंचाई से गिरता है। इस वाटरफॉल के देखकर आपका मन संतुष्ट हो जाएगा। इस जलप्रपात के पास की हरियाली भी आपका मन मोह लेगी। इंदौर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर पातालपानी स्थित है।

Spread the love

Leave a Reply