Fri. Mar 31st, 2023

महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए एक तरफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित कर रही है, तो दूसरी तरफ पार्टी छोड़ने के बाद गुलाब नबी आजाद आज जम्मू में शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। जम्मू के सैनिक फार्म में वह अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। माना जा रहा है कि इस दौरान वह अपनी नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। वहीं कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं।राहुल गांधी ने कहा, मुझे ईडी ने 55 घंटे बिठाया। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। क्योंकि ये देश संविधान है। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है। देश में बेरोजगारी, देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में है। ये दो उद्योगपति 24 घंटे नरेंद्र मोदी के लिए काम करते हैं। नरेंद्र मोदी भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं।  नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन दो उद्योगपतियों के बिना नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हाे सकते। 

Spread the love

Leave a Reply