Fri. Mar 29th, 2024

पटना: भाजपा की बुनियाद हीं भ्रष्टाचार पर टिकी हुई है, इसलिए भाजपा नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलना शोभा नहीं देता। उपर्युक्त बातें राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा। राजद प्रवक्ता ने कहा कि देश में मात्र असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात मात्र तीन राज्य ही हैं, जहां जनादेश के आधार पर भाजपा की सरकार है। शेष मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा व अन्य राज्यों में भ्रष्ट हथकंडों का उपयोग करके भाजपा ने सत्ता हड़प लिया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों का भय दिखा और विधायकों को खरीद फरोख्त कर गैर भाजपा दलों की सरकार को अनैतिक तरीके से अपदस्थ कर सरकार बनाने वाली भाजपा भ्रष्टाचार पर कुछ बोलती है तो इससे विभत्स मजाक और कुछ हो हीं नहीं सकता। राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र फार्मुला फेल हो जाने और जदयू के महागठबंधन के साथ आ जाने से भाजपा बौखला गई है। भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर बिहार भाजपा नेताओं के बयानों से स्पष्ट झलकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ आने के बाद देश में भाजपा के खिलाफ एक जबरदस्त माहौल बन गया है। जिससे भाजपा की बेचौनी काफी बढ़ गई है। वर्ष 2024 के चुनाव में सुनिश्चित हार को देखते हुए, एक सुनियोजित रणनीति अंतर्गत गैर भाजपा नेताओं की छवि (इमेज) को (बदनाम) खराब करने मुहिम चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत बगैर किसी आधार के फर्जी एफआईआर कर सीबीआई, आईटी और ईडी जैसी  केन्द्रीय एजेंसियों से गैर भाजपा नेताओं के घर व अन्य संबंधित स्थानों पर छापामारी कर उसके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। भाजपा सफाई दे रही है कि यदि गलत है तो न्यायालय की शरण लीजिए। सभी जानते हैं कि न्यायालय से निर्दाेष साबित होने में वर्षों लग जाएंगे और तब तक भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंककर लाभ उठाती रहेगी । जैसा की तथाकथित 2 जी. स्पेक्ट्रम घोटाला और कोयल  घोटाले में देखा जा चुका है। केन्द्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा अपने विरोधियों को दो हीं विकल्प दिए जाते हैं या तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं अथवा जेल जाने को तैयार रहें। यदि भाजपा में शामिल हो गए तो मुकुल रॉय, पं.सुखराम, हेमंत विश्वशर्मा और नारायण राणे जैसों के सारे पाप धुल जाएंगे और भाजपा उन्हे सदाचारी का प्रमाणपत्र दे देगी। ऐसा नहीं करने वालों को तो न्यायालय से निर्दाेष साबित होने तक भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचारी का आरोप झेलने की नियति बन जाती है, राजद नेता ने कहा कि देश की जनता अब सबकुछ समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब भी भाजपा को देगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply