Thu. Mar 28th, 2024

बेतिया। बिहार प्रदूषण बोर्ड पटना के आदेशानुसार 01 जुलाई 2022 से बिहार में एकल उपयोग प्लास्टिक पर पूर्णतः से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके आलोक में नगर आयुक्त शंभू कुमार ने एक जागरुकता अभियान संचालित किया है। जिसमें सभी नागरिकों से नगर आयुक्त ने अपील किया गया है कि प्लास्टिक अपशिष्ट को यत्र-तत्र न फेंकें। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। पशुओं के प्लास्टिक खाने से उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है और नालियों में भी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त शंभू कुमार ने नगर निगम कार्यालय में प्लास्टिक अपशिष्ट लाओ और थैला पाओं, अभियान संचालित किया है। उसे सफल बनाने के लिए उप नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद, नगर प्रबंधक अमरनाथ, अरविंद कुमार नगर प्रबंधक, मोहम्मद अमजद पर्यावरण पदाधिकारी एवं संजीव कुमार  सहायक नगर निगम को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply