Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में सोमवार को नरकटियागंज में भारत के इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते नरकटियागंज पहुंचे। नरकटियागंज में उनका जोरदार स्वागत किया गया। नरकटियागंज में भाजपा कार्यकर्ता, व्यवसायिक सामुदाय और पैक्स अध्यक्षो की बैठक में शामिल हुए। जहां विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंत्री फग्गन सिंह गुलस्ते ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना के तहत लगभग 80 करोड़ लोगों को लाभ दिया है। हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत पूरे भारत को जोड़ने का कार्य किया। विश्व में भारत का नाम रौशन हुआ। उन्होंने कहा कि 2024 में बिहार से ऐतिहासिक जीत की अपेक्षा है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply