Fri. Jul 26th, 2024

 हैदराबाद पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। भारी सुरक्षा के बीच हैरदाबाद पुलिस राजा सिंह को साथ लेकर गई है। वहीं इस दौरान टी राजा सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ओवैसी के इशारे पर काम कर रही है। बता दें कि हैदराबाद में मंगलवार को पैगबंर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विवादास्पद विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर एक वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में विवादित वीडियो को सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया। इसके बाद राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी।मगलवार को अदालत ने राजा सिंह के वकील के इस तर्क को स्वीकार किया था कि पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी से पहले दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-41 के तहत उनके मुवक्किल को नोटिस जारी नहीं किया था। राजा के वकील ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके तहत सात साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए। अदालत परिसर में इस दौरान हल्के तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जब राजा सिंह के समर्थकों और विरोधियों ने नारेबाजी की। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर जमा लोगों को तितर-बितर किया।टी राजा सिंह की टिप्पणी को लेकर बढ़े विवाद के बीच भाजपा ने भी उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस मामले के बाद हैदराबाद पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह कुछ टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, जिसमें प्रतीत होता है कि इस्लाम के विरूद्ध है। फारुकी ने हाल ही में हैदराबाद में एक शो किया था। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने दावा किया कि टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।

Spread the love

Leave a Reply