Tue. Apr 16th, 2024

छःग भवन एंव अन्य सन्निर्माण कल्याण मंडल के अघ्यक्ष सुशल सन्नी अग्रवाल का16 दिसंबर को नगरीय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियो के पक्ष मे भिलाई निगम के क्षेत्र मे विभिन्न वाडो मे प्रचार किये। प्रचार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सरकार के तीन वर्षो की उपलब्धियों का भिलाई निगम क्षेत्र के मतदाताओ के समक्ष उल्लेख किया गया। भुपेश सरकार को लगातार तीन बार देश के सबसे स्वच्छ प्रदेश का राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुस्कार का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सरकार इसके लिए कटिबद्ध है। छःग भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अघ्यक्ष ने वार्ड-17 नेहरू भवन वार्ड- 15 अम्बेडकर नगर वार्ड-18 कांटेक्टर कालोनी एवं अन्त मे वार्ड -12 रानी अवंति बाई कोहका मे पार्षद प्रत्याशियो के लिए प्रचार किये जिसमे भारी संख्या मे जनता उपस्थित रही। प्रचार के दौरान गिरी राव, उपाध्याक्ष, जिंका कमेटी, भिलाई, अमरजीत सिंह कन्हैया लाल चुरहे एक शाम शहीदो के नाम स्वर्णिम विजय दिवस कार्यक्रम जो भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन राजनांदगाव द्वारा आयोजित की गई थी मे शामिल हुए एवं शहीदो को श्रद्धांजली अर्पित किये

Spread the love

Leave a Reply