Thu. Nov 12th, 2026
पश्चिम चम्पारण जिला स्थापना का 55 वां वर्ष प्रवेश पर प्रशासन एकादश व मीडिया एकादश का फैंसी फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
मीडिया एकादश के 1 के मुकाबले जिला प्रशासन एकादश ने 3 गोल विजय प्राप्त किया
apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला की स्थापना 2 नवंबर 1972 को हुआ, जबकि कार्यान्वयन 12 नवंबर 1972 से प्रारम्भ हुआ। पश्चिम चम्पारण जिला के स्थापना के 54 वर्ष पूर्ण कर 55 वें वर्ष में प्रवेश पर जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन, बेतिया में जिला प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश का फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया। जिसका श्रीगणेश जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने फुटबॉल को हीट कर किया। फैंसी फुटबॉल मैच दोनों टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। वहीं, दर्शकों में भी मैच को लेकर विशेष उत्साह रहा और कमेंटेटर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आकर्षक फैंसी फुटबॉल मैच में जिला प्रशासन एकादश ने मीडिया एकादश को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जिला प्रशासन की ओर से पहला गोल एनईपी निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बनाता हैं, बल्कि आपसी समन्वय, टीम भावना और सौहार्द को सशक्त बनाता है। स्थापना दिवस पर इस प्रकार का आयोजन मीडिया और प्रशासन का समन्वय और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करते हैं। फैंसी फुटबॉल मैच में घायल हुए खिलाड़ियों को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था तक जिला प्रशासन ने नहीं किया। यूं कहें कि जिला प्रशासन ने मीडिया के साथ फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन कर एक प्रकार से खाना पूरी कर लिया। मैच की प्रक्रिया का प्रायोजक नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने किया। बावजूद इसके सभी खिलाड़ी के लिए जर्सी और जुता उपलब्ध नहीं कराया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला कला-संस्कृति व युवा विभाग पदाधिकारी सह जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राकेश कुमार, निदेशक डीआरडीए पुरुषोत्तम त्रिवेदी, रेफरी सुनील कुमार, शशि ठाकुर, बीरु कुमार और कमेन्टेटर अवधेश कुमार शर्मा (पत्रकार), अन्य पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply