
बबलू कुमार पटेल/apnibaat.org
मझौलिया : मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग (एनएच-727) पर ठरेसरी चौक के पास बाइक की एक महिला से टक्कर हो गई, जिसमें चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
जिसमें मझरिया पंचायत के युवक की मौत हो गई,
मिली जानकारी के अनुसार, मृत बाइक चालक मझरिया पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी बुद्धलाल साहनी के पुत्र सुरेंद्र कुमार बताया गया है। बताया जाता है कि ठरेसरी चौक के पास बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना के सब-इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) भेज दिया।
दुर्घटना के पश्चात क्षेत्र क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
