
apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह कर्तव्य पर निर्वहन में उदासीनता और वरीय पदाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन का आरोप। चम्पारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हर किशोर राय ने कार्रवाई करते हुए, सम्राट सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के उपरांत कंचन भास्कर को मुफस्सिल थाना की कमान सौंपी गई है। इस बावत बताया गया है कि एक व्यक्ति पुत्री के विवाह के लिए कथित 25 लाख रुपये की माँग से सम्बंधित है। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से काण्ड अंकित करने का आदेश के बावजूद थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं किया। डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद आवेदक की शिकायत पर काण्ड अंकित किया गया । पीड़ित सुरेंद्र प्रसाद के अनुसार, उनकी पुत्री के विवाह के लिए 25 लाख रुपये की माँग की गई, आरोप है कि पूरी राशि दिये बिना विवाह की तिथि तय नहीं करने की बात कही जाती रही। इस बावत पीड़ित का दावा कि उनके पास रुपये की माँग से सम्बंधित साक्ष्य भी उपलब्ध रहे। इसके पश्चात भी मुफस्सिल थाना में काण्ड अंकित नहीं की गई। उसकी शिकायत डीआईजी से की गई तो डीआईजी हर किशोर राय ने गंभीरता पूर्वक से लेते हुए, थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को कर्तव्य के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता और वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अनदेखी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद सुरेंद्र प्रसाद के आवेदन पर काण्ड भी अंकित किया गया। उसके बाद थाना की कमान कंचन भास्कर को मुफ़स्सिल थानाध्यक्ष बनाया गया।
Post Views: 3
