apnibaat.org
बेतिया : बिना अनुज्ञप्ति की संचालित दवा दुकान से 64 प्रकार की दवा जप्त कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है। उपर्युक्त जानकारी सतीश कुमार सिंह, ने दी उन्होंने बताया कि उपर्युक्त कारवाई सहायक औषधी नियंत्रक पश्चिमी चम्पारण के आदेश के आलोक में की जा रही है। उन्होंने बताया कि गोपालपुर थाना सिकटा प्रखड क्षेत्र के सरगटिया गांव में अवैध दवा दुकान संचालन की सूचना पर उपर्युक्त कार्रवाई की गई। उपर्युक्त छापामारी टीम में कन्हैया किशोर सिंह औषधी निरीक्षक बगहा और मजिस्ट्रेट बीईओ सिकटा संजय कुमार एवं गोपालपुर थाना पुलिस बल शामिल रहे।